मेरठ में बसों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत मेरठ में हुई सभा में हिस्सा लेने को भाजपाई बसों में भरकर पहुंचे।
शामली, जेएनएन। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत मेरठ में हुई सभा में हिस्सा लेने को भाजपाई बसों में भरकर पहुंचे।
बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान जन जागरण को लेकर मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को सुनने के लिए झिझाना से भाजपा कार्यकर्ता बसों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा के बिजेन्द्र कश्यप, अजय बंसल, अमित गोयल, सुनील बंसल, सतीश कश्यप, अक्षय चौहान, मुकेश जैन, राजकुमार शर्मा, सतपाल मुखिया, विनोद रोहिला, हरपाल सैनी, ठाकुर वीरपाल सिंह, दीपू तोमर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर कैराना, कांधला और जिले के अन्य क्षेत्रों में चलने वाली अनेक प्राइवेट बसें बुधवार सुबह मेरठ रैली के लिए रवाना हो गई थीं। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांधला क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं होने के कारण डग्गामार वाहनों के द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया गया। छात्र-छात्राएं कैराना की ओर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर अपने घरों को पहुंचे।