पंचायत चुनाव में सिबल देगी भाजपा: कश्यप
कांधला कस्बे के कैराना रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछड़ा आयोग सदस्य डा. रामजी लाल कश्यप ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी सिबल पर लड़ा जाएगा।
शामली, जेएनएन। कांधला कस्बे के कैराना रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछड़ा आयोग सदस्य डा. रामजी लाल कश्यप ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी सिबल पर लड़ा जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा के पिछड़ा आयोग सदस्य डा. रामजीलाल कश्यप ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव पार्टी सिबल पर लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव पार्टी सिबल पर लडा जाएगा। गांवों में पार्टी के गांव संयोजक बनाए जाएंगे। ग्राम संयोजकों की देखरेख में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव लड़े जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया है। बैठक में सह संयोजक दामोदर सैनी, जिला पंचायत वार्ड संयोजक नीरज उपाध्याय, संजीव मलिक, प्रवीण गिरी, सुभाष प्रधान, अशोक आदि मौजूद रहे।