Move to Jagran APP

भाजपा को 2022 में दें वोट की चोट: नरेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। भाजपा छूटा हुआ कारतूस है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट की चोट देकर सत्ता से उखाड़ फेंकें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST)
भाजपा को 2022 में दें वोट की चोट: नरेश टिकैत

शामली, जागरण टीम। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। भाजपा छूटा हुआ कारतूस है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट की चोट देकर सत्ता से उखाड़ फेंकें।

loksabha election banner

रविवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने भाजपा का सबसे अधिक सहयोग किया, लेकिन आज वही भाजपा सरकार कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा ने हमेशा हिदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाने का काम किया है। हम 2013 में हुए दंगे के भुक्तभोगी हैं। हमें जाति भेदभाव को भुलाना होगा। हमें कोई चुनाव नहीं लड़ना है। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले करीब 11 महीने से किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। आंदोलनरत किसान अपने घर नहीं आए, उन पर प्रतिदिन तरह-तरह के आरोप लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी में मनमुटाव है तो वह भी दूर हो जाएगा। इस समय एकजुट होने की जरूरत है, क्योंकि यह धर्मयुद्ध है। हरियाणा में गन्ने का भाव 362 रुपये है, पिछले साल 350 रुपये का था। उत्तर प्रदेश में बहुत कम वृद्धि की गई है। किसान गन्ने की खेती तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ फायदा नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 2000 से 2100 रुपये बिजली का बिल आता है, जबकि हरियाणा में 250-300 रुपये का बिल आता है। सरकार तो वहां भी भाजपा की ही है। सभी दिल्ली में चल रहे आंदोलन में भी समय मिलने पर सहयोग करें। सम्मेलन को बत्तीसा खाप चौधरी विनय पंवार, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, चौधरी जगपाल सिंह, चौधरी रविद्र सिंह, सरदार साहब सिंह, चौधरी रणबीर सिंह ने भी संबोधित करते किया। आयोजक रविंद्र राणा व मनोज राणा रहे। अध्यक्षता ठा. कान सिंह पुंडीर व संचालन मनोज राणा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.