विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ कैराना रवाना हुई यात्रा, रालोद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर बरसाए फूल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 05 Jan 2023 08:13 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 Jan 2023 08:23 AM (GMT+05:30)

Bharat Jodo Yatra In UP उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के लिए थी। शामली के एलम से ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: शामली के एलम से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा।
Bharat Jodo Yatra: शामली के एलम से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा।

शामली, जागरण टीम। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शामली के एलम से शुरू हुई। एलम से चलकर कांधला कस्बे में बस स्टैंड के पास पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा कैराना की तरफ रवाना हो गई। एलम और कांधला के बीच में कई जगह पर यात्रा का स्वागत करने के लिए लोग खड़े रहे। कांधला और एलम के बीच में शिवालिक ढाबा पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल के झंडे और फूलमाला से स्वागत किया। 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कैराना की और रवाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कैराना के लिए रवाना हो गई। राहुल गांधी का कस्बे के बस स्टैंड पर पूर्व प्रधान मंत्री चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था। जिले के दो रालोद विधायक सहित कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। लेकिन राहुल गांधी चरणसिंह की प्रतिमा की बराबर से गुजर गए। मूर्ति पर माल्यार्पण न करने से रालोद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।