Move to Jagran APP

किसानों ने लगाया जाम, खुले रहे बाजार

संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। अधिकांश बाजार रोजाना की तरह ही खुले रहे। किसानों ने जिले में आठ स्थानों पर चार से पांच घंटे तक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 10:59 PM (IST)
किसानों ने लगाया जाम, खुले रहे बाजार

शामली, जागरण टीम। संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। अधिकांश बाजार रोजाना की तरह ही खुले रहे। किसानों ने जिले में आठ स्थानों पर चार से पांच घंटे तक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस रूट डायवर्ट कर व्यवस्था बनाने में जुटी रही। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य इमरजेंसी वाहनों को रास्ता दिया गया।

loksabha election banner

शामली गुरुद्वारा तिराहे पर सुबह साढ़े नौ बजे से जाम लगा दिया गया। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली और बाइकें खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। शहर में ही विजय चौक पर करीब दस बजे जाम लगाया गया। इसी तरह कैराना में बाइपास मार्ग, थानाभवन में चरथावल तिराहे, कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा, बिड़ौली गुरुद्वारा, बनत, ऊन में पुलिस चौकी के पास सुबह दस से 11 बजे के बीच में जाम लगाया गया। करीब दो बजे सभी रास्ते खोल दिए गए और प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। थानाभवन में तीन बजे के बाद जाम समाप्त हुआ। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गुरुद्वारा तिराहे पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ ही देश की आम जनता के खिलाफ हैं। उक्त कानूनों से अनाज पूंजीपतियों के कब्जे में चला जाएगा। यह सरकार किसानों की बिल्कुल नहीं सुन रही है। दिल्ली बार्डरों पर आंदोलन चलते हुए 300 दिन हो चुके हैं। किसान नेता अनिल मलिक ने कहा कि कृषि कानून के साथ ही गन्ने का दाम और भुगतान भी मुद्दा है। गन्ने का दाम चार साल में अब सिर्फ 25 रुपये बढ़ाया है। यहां पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और भारत बंद का समर्थन किया। यूनियन की ओर से एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन दिया गया, जिसमें कृषि कानून वापस लेने, बेसहारा गोवंशों का संरक्षण, गन्ने के बकाये का ब्याज समेत भुगतान, एमएसपी की गारंटी, महंगाई के हिसाब से फसलों का दाम, बिजली बिल की व्यवस्था हरियाणा-पंजाब के आधार पर करने की मांग की गई। इस दौरान संजीव कुमार लिलौन, अमित निर्वाल, धीरजपाल, शीशपाल सिंह, शोएब खान, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के मंडल महासचिव सनी निर्वाल और जिलाध्यक्ष अंकित मान के नेतृत्व में युवाओं ने गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगाया। हक और सम्मान की लड़ाई

विजय चौक पर भाकियू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमा लगाया। भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि किसानों पर काले कानून थोपे जा रहे हैं। यह आंदोलन हक और सम्मान की लड़ाई है। किसान अपना हक लेकर रहेंगे। इस दौरान कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, राजन जावला, अजीत निर्वाल आदि ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.