विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली का जवान हरियाणा में प्रशिक्षण के दौरान शहीद, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, तीन बहनों का था एकलौता भाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM (IST)

शामली के भाजू गांव के भारतीय सेना के जवान मनीष हरियाणा के हिसार में प्रशिक्षण के दौरान टैंक की चपेट में आने से शहीद हो गए।

बाबरी के गांव भाजू मे शहीद जवान मनीष के शव का इंतजार करते ग्रामीण, इनसेट में मनीष। जागरण

बाबरी के गांव भाजू मे शहीद जवान मनीष के शव का इंतजार करते ग्रामीण, इनसेट में मनीष। जागरण

HighLights

  1. भाजू के जवान मनीष हरियाणा में प्रशिक्षण के दौरान शहीद।

  2. टैंक की चपेट में आने से हुई थी दुखद घटना।

  3. तीन बहनों के इकलौते भाई मनीष का डेढ़ साल पहले विवाह।

जागरण संवाददाता, शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू निवासी भारतीय सेना का जवान हरियाणा के हिसार में प्रशिक्षण के दौरान शहीद हो गया। शनिवार दोपहर हिसार के भोजपुर गांव में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान मनीष पुत्र रामबीर सिंह (रिटायर सूबेदार और हिंद केसरी पहलवान) टैंक की चपेट में आ गए थे। रविवार शाम तक भी जवान का शव गांव नहीं पहुंचा था। अब सोमवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया गया कि शनिवार को पिता रामबीर को जवान मनीष के घायल होने की सूचना मिली थी। पिता रामबीर सिंह ने बताया कि हिसार प्रशिक्षण केंद्र से फोन द्वारा मनीष को चोट लगने तथा घायल होने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद वह गांव से गाड़ी किराये पर लेकर हिसार हरियाणा पहुंच गए थे।

भाजू के ग्राम प्रधान बाबी ने बताया कि मनीष तीन बहनों व परिवार का इकलौता पुत्र था। मनीष की दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन अभी अविवाहित है। उन्होंने बताया कि मनीष मिलनसार युवक था, जब वह गांव में छुट्टी लेकर आता था तो वह अपने सभी साथियों के साथ मिलना-बैठना आदि सभी कार्य करता था।

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी मनीष की शादी

क्षेत्र के गांव भाजू निवासी सेना के जवान मनीष की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बुलबुल निवासी सरूरपुर खुर्द जनपद मेरठ से हुई थी। मनीष की अभी कोई संतान नहीं है। पिता रामबीर सिंह ने बताया कि 2019 में मेरठ से भर्ती हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।