सीएए पर फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं: राणौत
बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश राणौत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर फैलाए जा रहे भ्रम में कतई न आएं। केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।
शामली, जेएनएन। बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रभारी राजेश राणौत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर फैलाए जा रहे भ्रम में कतई न आएं। केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न का शिकार अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलेगी।
बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिवचौक पर राष्ट्रीय प्रभारी राजेश राणौत का स्वागत किया। इसके बाद वह तालाब रोड स्थित महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीरा चावला के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि सीएए से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं है। चाहे वह किसी भी मजहब का हो। इसके बाद भी कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों को कानून के बारे में जागरूक करने का काम करें। उन्होंने
गोरक्षा और गोसंरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि हम गाय को माता मानते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि अपने स्तर पर बेसहारा गोवंशों का संरक्षण करने का प्रयास करें। साथ ही संगठन को मजबूत करें और एकजुट होकर काम करें। इस दौरान सहारनपुर मंडल प्रभारी राजेश बजाज, सोनू चावला, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, सुशील कुमार, अमरीश शर्मा, मनोज कुमार, सुनील चंदेलिया, अमित कश्यप, भूषण लाल, मनीष कुमार, राजेश धीमान, ठाकुर मनोज कुमार, अनिल कुमार, रोशन लाल, राजेंद्र कुमार, अनुज प्रजापति आदि मौजूद रहे।