वक्ताओं ने किया जल के सदुपयोग का आह्वान
जागरण संवाददाता शामली मेपल्स एकेडमी में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम म
जागरण संवाददाता, शामली:
मेपल्स एकेडमी में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जल के महत्व व उसके सीमित उपयोग पर प्रकाश डालते हुए उसके सदउपयोग व दुरुपयोग पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने कहा कि 22 मार्च को संपूर्ण भारत में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। आज के समय में मनुष्य को पानी आसानी से प्राप्त हो जाता है। मगर मनुष्य पानी की कीमत को नही समझ रहा है। बेवजह पानी का दुरुपयोग चिता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षो पहले वर्तमान समय की भांति पानी के संसाधन नहीं होते थे। लोग नदी, तालाब, पोखरों, कुओं से पानी को लाकर प्रयोग करते थे। आज भी राजस्थान में लोग कई किलोमीटर चलकर पानी को लाते है। और दैनिक जीवन का निर्वाह करते है। हमें एकजुट होकर पानी की हो रहे दुरुपयोग को रोकना होगा। शिक्षक शुभ्रो दत्ता ने बताया कि बड़े शहरों में वाटर हार्वेस्टिग की जाती है। सरकार द्वारा यह विधि अनिवार्य करा दी है। विकास प्राधिकरण भी लोगों को नए मकानों में यह विधि लागू करने की प्राथमिकता रखता है। हमारी पृथ्वी पर जल की मात्रा लगभग 75 फीसद है। बढ़ती जनसंख्या व पानी के दुरुपयोग आने वाले समय में घातक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्रम में प्रताप सिंह, रिजवान, कृशनेंद्र, दुष्यंत, पिकी बालियान, नीतू मलिक, वीरेंदर कौर, सुशीला, सोनी शर्मा आदि मौजूद रहे।