Move to Jagran APP

सरोजनी के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी

जासं, मुजफ्फरनगर : डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चों ने उत्तर प्रदेश की प्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 10:32 PM (IST)
सरोजनी के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी

जासं, मुजफ्फरनगर : डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चों ने उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल और स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली सरोजनी नायडू को नमन किया। प्रधानाचार्या संतोष जैन, एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने बच्चों को सरोजनी नायडू के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। प्रधानाचार्या ने छात्रों को राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरोजनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने की जरूरत है। आज का युग महिलाओं का युग है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने क्रांतिकारी सफलताएं अर्जित की हैं। गगन शर्मा ने कहा कि छात्र सरोजनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लें। स्कूल कोर्डिनेटर ने बच्चों को बताया कि सरोजनी नायडू कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वह स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल चुनी गई। उन्होंने अनेकों काव्यसंग्रह की रचना की। उनकी कविता इंडियन वीवर्स बहुत लोकप्रिय है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.