विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली: आशुतोष ब्रह्मचारी को जान का खतरा, अविमुक्तेश्वरानंद और गुरु भाई पर गंभीर आरोप

Published: Fri, 19 Jun 2026 11:51 AM (IST)

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी जान को खतरा बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और रामचंद्र दास पर हत्या की आशंका जताई है।

आशुतोष ब्रह्मचारी।

आशुतोष ब्रह्मचारी।

HighLights

  1. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताया

  2. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और रामचंद्र दास पर आरोप लगाए

  3. सुरक्षा एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग की

जागरण संवाददाता, शामली । आशुतोष ब्रह्मचारी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अपने गुरु भाई रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा से जान का खतरा बताते हुए आशंका जताई कि ये लोग कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं।

आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि पिछले कुछ समय से उनके विरुद्ध सुनियोजित गतिविधियां संचालित करते हुए उनकी मुखबिरी कराई जा रही है। उन्होंने मोबाइल फोन छीनने का प्रयास और महत्वपूर्ण आडियो व वीडियो डिलीट कराने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।

उनका कहना है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में मुख्यमंत्री का नाम लेने का दबाव विपक्ष के एक बड़े नेता के यहां से बराबर बनाया जा रहा है। उनका कभी भी किसी नेता और मुख्यमंत्री से कोई संपर्क नहीं रहा है। उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन समेत सुरक्षा एजेंसियों से संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष व गोपनीय जांच कराने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद को मिली क्लीनचिट, झूठी निकली आशुतोष ब्रह्मचारी की FIR; CCTV फुटेज से खुली पोल

यह भी पढ़ें- आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा खुलासा, रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराया था अविमुक्तेश्वरानंद पर केस