विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा खुलासा, रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराया था अविमुक्तेश्वरानंद पर केस

Published: Thu, 11 Jun 2026 07:24 AM (IST)

आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा महंत रामचंद्र दास के दबाव ...और पढ़ें

HighLights

  1. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दबाव में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया।

  2. महंत रामचंद्र दास पर धोखाधड़ी और साजिश के गंभीर आरोप।

  3. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत।

जागरण संवाददाता, शामली। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि मथुरा के देव आश्रम के महांत रामचंद्र दास के दबाव में आकर उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने रामचंद्र दास पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

यह भी कहा कि षड्यंत्र में कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। उनके पास पुख्ता सबूत हैं। रामचंद्र दास उनके गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हत्या भी करा सकते हैं।शामली निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास को गुरुभाई बताते हुए उन पर धोखेबाजी का आरोप भी लगाया। उन्होंने मथुरा के एसएसपी से शिकायत की है कि रामचंद्र दास ने एक फर्जी वसीयत बनाकर देव आश्रम पर कब्जा कर लिया है।

चेतावनी दी कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। रामचंद्र दास पर गुरु रामभद्राचार्य की हत्या का षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर रामभद्राचार्य की हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार रामचंद्र दास होंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी और उनके पास सारे साक्ष्य हैं।

यह भी पढ़ें- शामली मतांतरण मामला: चांदनी के परिवार वाले घर से फरार, अब किसी से संपर्क नहीं कर रहा आयुष

आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ 2025 के कुंभ मेले और 2026 के माघ मेले समेत धार्मिक सभाओं में गुरु सेवा के नाम पर नाबालिगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्य को ध्यान में रखते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दे दी थी।