दीपक सज्जा में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
जागरण संवाददाता, शामली : शहर के मेपल्स एकेडमी में शनिवार को दीपावली पर्व को लेकर दीपक
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शामली : शहर के मेपल्स एकेडमी में शनिवार को दीपावली पर्व को लेकर दीपक बनाना और सज्जा प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल के कक्षा 5 से 11 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभाग करने वाले बच्चे घर से दीपक बनाने के लिए सामान लाए और सुंदर-सुंदर दीपक बनाकर उन्हें सजाया। इसे बनाने में सितारे, ऊन, पेपर, स्टोन, मोर पंख, शीशे आदि का प्रयोग किया। प्रबंधक मुकेश संगल व प्रधानाचार्य कृपाल ने सभी का निरीक्षण करते हुए सराहना की। प्रथम स्थान पर गौरी, चंचल, देव, कनिका, लविश, निकिता रहे। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें