अंकित बालियान की पत्नी ने बुलाई ऑनलाइन पंचायत, बोली- आरोपी खुले घूम रहे, कब मिलेगा न्याय?
अंकित बालियान की पत्नी ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन पंचायत बुलाई। उन्होंने न्याय की मांग ...और पढ़ें
-1792395489351_m.webp)
अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान।
HighLights
अंकित बालियान की पत्नी ने ऑनलाइन पंचायत बुलाई।
हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर न्याय की मांग की।
लाखों लोगों ने समर्थन दिया, अभियान चलाने की अपील।
जागरण संवाददाता, शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर और आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अंकित बालियान की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन पंचायत बुलाई।
इसमें दो हजार से अधिक लोग जुड़े। पंचायत के वीडियो को पोस्ट किया गया। जिसको रविवार देर शाम तक ढ़ाई लाख लोगों ने देखा। यह पंचायत अंकित बालियान की आईडी से की गई।
अंकित की पत्नी ने रोते हुए कहा कि अपराधी खुले घूम रहे हैं और मेरे पति को मार दिया गया। न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने अंकित बालियान को न्याय दिलाने के लिए ऑनलाइन और आफलाइन अभियान चलाने की अपील की।
26 अगस्त को हुई थी अंकित की हत्या
26 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आर्यपुरी में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोगी ग्रुप के भोलू शाहपुरिया ने ली थी। 31 अगस्त को पुलिस ने दो शूटर मोहित और सुमित निवासी सोनीपत को ढेर कर दिया था।
इस हत्याकांड में शामिल रहे शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान को पुलिस डेढ़ महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। हत्या कराने वाला भोलू समेत अन्य आरोपित भी फरार है। न्याय की मांग को लेकर शनिवार रात अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने अंकित के इंस्टाग्राम अकाउंट से आनलाइन पंचायत बुलाई।
उसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पति को याद कर सीमा बालियान भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने कहा कि हर सुबह उम्मीद के साथ जगते हैं, लेकिन अपराधी खुले घुम रहे और मेरे पति को मार दिया गया।
ऑनलाइन 20 हजार लोग जुडे़ थे
उन्होंने कहा कि ऐसे दिन आ गए हैं कि अब मरना आसान लगता है और जीना मुश्किल। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन अंकित को न्याय दिलाने के लिए अभियान शुरू करने की बात भी कही।
लोगों से समर्थन की अपील भी की। उनके लाइव पर करीब दो हजार से अधिक लोग जुड़े थे। इसके बाद रविवार शाम तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जिसमें हजारों लोगों का उन्हें समर्थन भी मिला।
