विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत, परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल में हंगामा

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:04 PM (IST)

बदायूं के बिल्सी स्थित राज नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात और प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने ...और पढ़ें

अस्पताल में मृतका के परिजनों से बातचीत करती पुलिस

अस्पताल में मृतका के परिजनों से बातचीत करती पुलिस

HighLights

  1. पर उपचार न मिलने का आरोप लगा स्वजन ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, बदायूं। बिल्सी नगर के थाना मोड़ स्थित राज नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात और प्रसूता की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर भी समय से उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए स्वजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम लहरा निवासी सराकत के मुताबिक, वह अपनी पत्नी रुखसाना को प्रसव के लिए बीती रात करीब एक बजे नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। सुबह करीब पांच बजे रुखसाना ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 11.17.49 AM (2)

आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक अपने घर चली गईं। कुछ देर बाद रुखसाना को ब्लीडिंग होने लगी। स्वजन का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से कई बार चिकित्सक को बुलाने और प्रसूता को दिखाने के लिए कहा, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल सका।

स्वजन के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे चिकित्सक रुखसाना को देखने पहुंचीं और उसे मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए स्वजन ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही को मौत की वजह बताया।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 11.17.49 AM (1)

आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ भी वहां से चला गया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बिल्सी पुलिस ने स्वजन से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रूहेलखंड का मिनी कुंभ: गंगा तट पर सजेगा तंबुओं का शहर, 17 नवंबर से शुरू होगा बदायूं का ऐतिहासिक ककोड़ा मेला