यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंपनी एग्रीमेंट के हिसाब से मीटर रीडरों को मिले सुविधाएं
शामली जिले में बिजली विभाग के मीटर रीडरों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है। डीएम जसजीत कौर से ...और पढ़ें

शामली, जागरण टीम। शामली जिले में बिजली विभाग के मीटर रीडरों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है। डीएम जसजीत कौर से मिलकर मीटर रीडरों ने 20 हजार रुपये वेतन दिए जाने व मीटर रीडरों को न हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें विद्युत बिल बनवाने की प्रक्रिया के अलावा कोई अन्य कार्य न करवाने व कंपनी एग्रीमेंट के हिसाब से विभिन्न सुविधाएं दिलाने पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिले के विभिन्न मीटर रीडरों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मीटर रीडरों ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को 20 हजार रुपये का स्थाई वेतन दिलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही बिल जमा करने की संया के आधार पर कोई बाध्यता नहीं हो। वहीं कंपनी एग्रीमेंट के अनुसार कंपनी मुख्य सामान जैसे फोन, सिम प्रिटर, प्रोब लीड, चार्जर और अन्य सामान दिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की सिक्या्ेरिटी का प्रावधान न हो जैस पूर्व में भी होता आया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मीटर रीडर पर 1800 से 2000 बिल बनवाए जाए। इसके साथ ही बिल बनवाने की प्रक्रिया के अलावा कोई काम न लिया जाए। जिला शामली में कार्यरत किसी भी मीटर रीडर को कार्य से न हटाया जाए। यह भी मांग उठाई कि विद्युत बिल बनाते समय या जमा करते समय विद्युत मीटर रीडर की सुरक्षा का प्रावधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में उदित कुमार, प्रवीण मलिक, प्रभात कुमार, एस कुमार, भगत सिंह, अमित निर्वाल, सचिन शर्मा, संजीव शर्मा, यशपाल सिंह, मांगेराम, विनोद कुमार, राजीव, सुशील आदि शामिल रहे।
