Move to Jagran APP

कोविड एल-2 अस्पताल में आक्सीजन पर 99 मरीज

कोविड-19 संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना सक्रिय केस बढ़ रहे है। जिले में केस बढ़कर अब 2476 हो गए है। इनमें 2260 होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही 103 मरीज जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर के मुताबकि यहां भर्ती 105 मरीजों में से 99 मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 11:15 PM (IST)
कोविड एल-2 अस्पताल में आक्सीजन पर 99 मरीज

जेएनएन, शामली। कोविड-19 संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना सक्रिय केस बढ़ रहे है। जिले में केस बढ़कर अब 2476 हो गए है। इनमें 2260 होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही 103 मरीज जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर के मुताबकि यहां भर्ती 105 मरीजों में से 99 मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है।

loksabha election banner

गुरुवार को सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 2476 केस एक्टिव है। इसमें 2260 होमआइसोलेशन तथा 103 मरीज एल-2 जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती है। भर्ती मरीजों में से 99 मरीज आक्सीजन पर है। बताया कि कोविड एल-2 में भर्ती मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिल रही है। प्रतिदिन मरीजों ब्रेकफास्ट, लंच एवं रात का खाना आदि समय से दिया जा रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। डाक्टर टीम निरंतर विजिट में रहती हैं। सफाई के चलते सैनिटाइजेशन, शौचालयों की सफाई एवं बेडशीट आदि भी नियमित रूप से बदली जाती है। दवाइयां, आक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध है। होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों से कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन कराया जा रहा है और साथ ही अनुरोध किया जा रहा है कि होम आइसोलेट रोगी घर पर आक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग न करें, क्योंकि ज्यादा या कम मात्रा में आक्सीजन लेने से जीवन को नुकसान पहुंचता है। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में कोरोना चेन तोड़ने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने अपील की की जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर 01398-270203 पर किसी भी समस्या के लिए काल की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.