साधन समिति सचिव परिषद की कार्यकारिणी गठित
साधन समिति सचिव परिषद की कार्यकारिणी का तहसील स्तर पर गठन किया गया। जिसमें शामली तहसील के जितेंद्र कुमार कैराना तहसील के विनय चौहान व ऊन तहसील के आशीष तोमर को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों चुनकर उनकों पदभार दिया गया।
शामली, जेएनएन। साधन समिति सचिव परिषद की कार्यकारिणी का तहसील स्तर पर गठन किया गया। जिसमें शामली तहसील के जितेंद्र कुमार, कैराना तहसील के विनय चौहान व ऊन तहसील के आशीष तोमर को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों चुनकर उनकों पदभार दिया गया।
शनिवार को साधन समिति सचिव परिषद की कार्यकारिणी एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद शामली के साथ तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। शामली तहसील में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंत्री गगन शर्मा, कोषाध्यक्ष शरद कुमार, सदस्य सारिका, मंजीत सिंह, राहुल कुमार को चुना गया। कैराना तहसील पर अध्यक्ष विनय चौहान, मंत्री विशेष कुमार, कोषाध्यक्ष अमरदीप, सदस्य संजीव कुमार, सरिता, इंसार चौहान को चुना गया। इसी के साथ ऊन तहसील से अध्यक्ष आशीष तोमर, मंत्री रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, सदस्य चंद्रभूषण, विनित पंवार, राजेंद्र कुमार को चुना गया। सभी कार्यकारिणी सदस्य को चुनकर पदभार सौंपा गया। बैठक में संयुक्त मंत्री सुधीर कुमार, सोमपाल सिंह, विपिन पांडेय, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।