Move to Jagran APP

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं 32 ई-रिक्शा सीज

शामली जेएनएनजिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ने शहर में अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं 32 ई-रिक्शा सीज की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:24 AM (IST)
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं 32 ई-रिक्शा सीज
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं 32 ई-रिक्शा सीज

शामली: जेएनएन:जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ने शहर में अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं 32 ई-रिक्शा सीज की है। साथ ही बाइक से बनाए गए पांच जुगाड़ वाहनों का भी सीज किया है। इन सभी वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। जागरण ने हाल ही में जुगाड़ वाहनों से सामान ढोने का समाचार प्रकाशित कर प्रशासन व एआरटीओ का ध्यान आकर्षित किया था।

loksabha election banner

जिले में करीब 1700 ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन है, जबकि इसके सापेक्ष कम से कम दोगुनी ई-रिक्शा चलती हैं। शामली में मुख्य शहर में ई-रिक्शा का जमावड़ा रहता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने एआरटीओ मुंशीलाल को अवैध रूप से चलने वाली ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शहर में मंगलवार को अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने बताया कि 32 ई-रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन के साथ अन्य कागजात भी नहीं दिखा सके। ऐसे में इन पर कार्रवाई की गई। अगर कोई सभी कागजात प्रस्तुत करेगा तो नियमानुसार उन्हें छोड़ दिया जाएगा। साथ ही बाइक से जुगाड़ वाहन बनाकर माल ढोने वालों पर भी कार्रवाई। ऐसे वाहन सीज किए गए हैं। आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं, एआरटीओ के अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। काफी चालक तो चेकिग की सूचना मिलने पर घर चले गए तो कुछ ने गांवों के रूट पर ई-रिक्शा चलाना बेहतर समझा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.