विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलों में आई दूरियां मिटाने को पहल

By Edited By:
Published: Wed, 12 Mar 2014 11:54 PM (IST)

News Article Hero Image

कांधला : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुस्लिमों के प्रसिद्ध धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन से मुलाकात कर दोनों समुदाय के लोगों के बीच आई दूरिया मिटाने के लिए बात की।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कस्बे में पहुंचकर मुस्लिमों के धर्मगुरुहजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन से मुलाकात की । उन्होंने बताया कि वह कस्बे में दोनों समुदाय के बीच की दूरी को कम करने के लिए हजरत जी के पास आए हैं। इस दौरान इफ्तेखारुल हसन के पुत्र मौलाना बदर व मौलाना अरशद साहब से भी राकेश टिकैत ने दोनों समुदाय के लोगों के बीच की दूरी मिटाने के लिए घंटों बात की। राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दंगे में दोनों समुदाय के लोगों का भारी नुकसान हुआ है। दोनों हीं समाज के जिम्मेदार लोगों को मिलकर इस खाई को दूर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि फुगाना में होने वाली पंचायत को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। चाहे वह किसी भी समाज का क्यों न हो। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार जेल भेजे।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दंगे के असली दोषी पूर्व सांसद अमीर आलम खान व उनके विधायक पुत्र नवाजिश आलम हैं। उन्होंने बताया कि दंगों के तीन माह बीत जाने के बाद तक कोई भी नेता किसी की बात सुनने के लिए नहीं आया था। इस दौरान उनके साथ भाकियू के जिलाअध्यक्ष जावेद तोमर, रामपाल सिंह रोड जिला उपाध्यक्ष, संदीप, शहजाद, मौलाना जिया, जमाल अहमद, कमाल अहमद, सहित आदि लोग मौजूद रहे।