भैंस निकालते समय नदी में डूबा
रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव ऊधोपारा निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार गुरुवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:03 AM (IST)
शाहजहांपुर : रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव ऊधोपारा निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार गुरुवार दोपहर भैंसों को लेकर गर्रा नदी पर गया था। शाम छह बजे भैंसों को घर ले जाने का समय हुआ। वह नदी में भैंसो को निकालने के लिए गया। उसने एक भैंस की पूंछ पकड़ ली तो वह नदी के अंदर चली गई, जिस पर विजय नदी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन व गांव के लोग वहां पहुंचे। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने गोताखोरों से उसकी नदी में तलाश करायी गयी। लेकिन पता नहीं चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें