विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए युवक ने बच्चे को मारा चाकू, स्ट्राइक पर हो रही चर्चा में पाकिस्तान पर किया था कमेंट

Published: Wed, 07 May 2025 01:05 PM (IST)

शाहजहांपुर में ऑपरेशन सिंदूर पर कमेंट करने से नाराज़ होकर एक युवक ने बच्चे पर चाकू से हमला किया। एयर ...और पढ़ें

पाकिस्तान पर टिप्पणी से नाराज युवक ने नाबालिग को मारा चाकू।
पाकिस्तान पर टिप्पणी से नाराज युवक ने नाबालिग को मारा चाकू।

HighLights

  1. पुवायां मंडी समिति परिसर में हुई घटना
  2. विरोध में हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने पर पाकिस्तान को लेकर टिप्पणी से बौखलाए मुस्लिम युवक ने मंडी समिति परिसर में नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

धर्मंगदपुर गांव निवासी लालबहादुर का 14 वर्षीय बेटा सुरजीत दोपहर मंडी समिति आया था। यहां उसने एयर स्ट्राइक को लेकर हो रही चर्चा में पाकिस्तान के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर दी। 

इस पर पड़ोस की आढ़त पर मौजूद कटरा बाजार मोहल्ला निवासी माेईद खान ने आपत्ति की। कहा कि किसी देश के प्रति इस तरह से न बोलो। दोबारा टिप्पणी करने पर उसने सुरजीत के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जो हाथ पर लगा। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। 

जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी समेत अन्य हिंदू संगठनों के लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी समिति के गेट को बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 

लोग उसके साथी वकील नाम के युवक को भी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।