नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा, आज होगी नाम वापसी
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की दूसरे दिन भी जांच हुईं। सभी पर्चे सही पाए गए।
जेएनएन, शाहजहांपुर : सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की दूसरे दिन भी जांच हुईं। सभी पर्चे सही पाए गए। अब शुक्रवार को नाम वापसी होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची फाइनल होगी।
गुरुवार को चुनाव अधिकारी संजीव कुमार अग्निहोत्री ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों व प्रपत्रों को जांचा गया। इससे पहले बुधवार को अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए जमा हुए नामांकन पर्चों की जांच हुई थी। चुनाव अधिकारी संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जांच में सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, रमेश कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, सूरज सिंह व कार्यालय प्रभारी वेद पाल सिंह यादव, सह प्रभारी अशोक गुप्ता का सहयोग रहा।
आज वापस लिए जा सकेंगे नाम
शुक्रवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची बनेगी। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह-छह पदों के लिए सात-सात नामांकन हुए हैं। अगर इन पदों पर कोई पर्चा वापस लेता है तो निíवरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है।