Move to Jagran APP

101 कार्यकारिणी के साथ महिलाओं ने ली सेवा की शपथ

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के महिला व्यापारी सम्मेलन नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:07 AM (IST)
101 कार्यकारिणी के साथ महिलाओं ने ली सेवा की शपथ
101 कार्यकारिणी के साथ महिलाओं ने ली सेवा की शपथ

जेएनएन, शाहजहांपुर : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के महिला व्यापारी सम्मेलन नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया। रिकार्ड 101 महिलाओं की कार्यकारिणी को प्रदेश महामंत्री आराधाना गुप्ता ने सेवा की शपथ दिलाई। पूर्व विधायक शकुंतला देवी तथा मेडिकल कालेज की डा. पूजा त्रिपाठी पांडेय की उपस्थिति में हुए सम्मेलन में महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वावलंबन तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने इस दौरान समाजसेवा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर संगिनी मैरिज लॉन में आयोजित महिला व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आराधना गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि समेत वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य ने महिला सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आराधना गुपता ने जिलाध्यक्ष नीरा गुप्ता समेत अल्हागंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता, रजनी भानु सिंह, निशा गुप्ता, रोमिता गुप्ता, अवि गुप्ता, निशा गुप्ता, सोनल त्रिपाठी, पूनम कौशल, पूजा शर्मा, मनु गुप्ता, ज्योति गुप्ता, पूनम मिश्रा, रम्मन गुप्ता, नीलू रस्तोगी, सुमन मिश्रा, कमलेश गुप्ता, प्रतिमा शुक्ला, कल्याणी देवी, कंचन गुप्ता आदि को शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि का सहयेाग रहा।

उत्कृष्ट कार्य के लिए इन महिलाओं को किया सम्मानित

मीरा सेठ, मुक्ता बोहरा, अनुराधा मिश्रा, अम्रता दीक्षित- समाजसेवा, निमिषा राज, विशाल, लीड कांन्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल - शिक्षा, डा. पूजा त्रिपाठी पांडेय, डा. नीना कपूर- चिकित्सा सेवा

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने महिलाओं को स्वावंलबी बनाने के लिए सेवा प्रकल्प का एलान किया। कहा कि ब्यूटी पार्लर, कढ़ाई, सिलाई, कुटीर उद्योग, बुटीक, डिजाइनिग आदि कारोबार से जुड़ी महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दिलाने का प्रयास रहेगा। महिला इकाई इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.