घर ही नहीं अब शहर साफ भी करेंगी महिलाएं
महिलाओं ने अब घर ही नहीं बल्कि शहर को भी स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठा रही है।
शाहजहांपुर : महिलाओं ने अब घर ही नहीं बल्कि शहर को भी स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठा ली है। ये महिलाएं अपने घर व प्रतिष्ठान से लगभग दो सौ मीटर की परिधि तक न सिर्फ साफ-सफाई करेंगी बल्कि महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। इसके लिए महिलाओं को सम्मान भी मिलेगा।
जिला प्रशासन ने शहर में स्वच्छता की अलख जगाने के उद्देश्य से जनपद में लगभग 150 संगठन को अपनी मुहिम में शामिल किया है। इसमे समाजसेवी, महिला कारोबारी, या फिर स्वच्छता के प्रति रूचि रखने वाली महिलाओं को भी मुहिम का हिस्सा बनाया है। 25 अक्टूबर तक इन महिलाओं को लगातार अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाई करनी होगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी करना होगा। इन महिलाओं के साथ पहले जिला प्रशासन मी¨टग करेगा। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह स्वच्छता प्रतियोगिता के मानकों को पूरा करना है।
इन मानकों को करना होगा पूरा
- स्वच्छता महुआ एप का प्रयोग करती है या नहीं।
- सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग निस्तारण करना।
- परिसर में कूड़ेदान की उपलब्धता।
- नाली की सफाई।
- प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग तो नहीं हो रहा है।
- दो सौ मीटर की परिधि को सबसे स्वच्छ बनाना ---------- फोटो : 17एसएचएन 17
लगभग 50 महिला संगठनों से संपर्क साधा गया है। जिसमे तीन सौ महिलाएं स्वच्छ मुहिम से जुड़ चुकी है। जो मानक तय किए गए है उनके बावत भी महिलाओं को बताया जा रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से निश्चिततौर पर मुहिम सार्थक होगी।
सैफ सिद्दीकी, डीपीएम नगर निगम शाहजहांपुर