पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। चंद्रमा के दर्शन कर उसकी पूजा की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:21 AM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। चंद्रमा के दर्शन कर उसकी पूजा की। उसके बाद पानी पीकर व्रत तोड़ा। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई।
गुरुवार को सुहागिन महिलाओं का दिन तो पूजा की तैयारी में बीत गया, लेकिन शाम होते चंद्रमा के दर्शन की प्रतीक्षा करने लगीं। रात करीब आठ बजे के बाद जैसे ही चंद्र देवता ने दर्शन दिये महिलाओं में चलनी से दर्शन किये। अर्घ्य देकर प्रसाद चढ़ाया। पति के पैर छूकर उनका आशीष लिया उसके बाद हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। कृष्णानगर मंदिर, रामनगर, चौक में महिलाओं ने मंदिरों में एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा की। पंडित से कथा सुनी। उसके बाद घर जाकर चंद्रमा की पूजा अर्चना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें