शाहजहांपुर में रोडवेज की चलती बस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
रक्षाबंधन मनाने फर्रुखाबाद जा रही एक महिला को शाहजहांपुर में रोडवेज बस में प्रसव पीड़ा हुई और उसने चलती बस ...और पढ़ें
HighLights
रक्षाबंधन पर फर्रुखाबाद जा रही महिला को प्रसव पीड़ा हुई।
शाहजहांपुर में चलती रोडवेज बस में बेटी को जन्म दिया।
मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ, अस्पताल से छुट्टी मिली।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रक्षाबंधन मनाने के लिए बरेली से घर फर्रुखाबाद जा रहीं गौरी को औरैया डिपो की बस में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गौरी ने चलती बस में बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद बस को रोककर जच्चा-बच्चा को मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो प्रसारित हुआ।
फर्रुखाबाद मथेनी चौराहा निवासी अनिल कुमार स्वजन के साथ बरेली में रहते हैं। 27 अगस्त को अनिल गर्भवती पत्नी व तीन बच्चों के साथ के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। मदनापुर-कटरा मार्ग पर बस पहुंचने पर गौरी की तबीयत बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में रक्षाबंधन पर बहन के सामने भाई की हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर लोहे की रॉड से किया हमला
बस में मौजूद महिला यात्रियों की मदद से चलती बस में ही गौरी ने बेटी को जन्म दे दिया। बस को मदनापुर में रोका गया जहां जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई। शुक्रवार को दोनों को स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद अनिल स्वजन के साथ फर्रुखाबाद चले गए।
