निर्जला व्रत रखकर मांगा सदा सुहागिन का आशीर्वाद
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के सुहागिनों ने व्रत रखा।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के सुहागिनों ने व्रत रखा। चंद्रमा के दर्शन कर पूजा की। सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा। शनिवार सुहागिन महिलाओं के लिये हर दिन कुछ अलग थी। प्रतीक्षा थी चंद्रमा के दर्शन की। रात करीब आठ बजे जैसे ही चंद्र देवता ने दर्शन दिये व्रती महिलाओं में चलनी से दर्शन किये। पति के पैर छूकर उनका आशीष लिया और आरती उतारकर उनके हाथ से पानी पीकर निर्जला व्रत तोड़ा। इससे पहले सोलह श्रंगार करके महिलाओं ने सास, जेठानी, देवरानी, ननद आदि के साथ मिलकर पति के दीर्घायु के लिए पूजा की। बच्चों ने आतिशबाजी छुड़ाई। बाजार में भी खूब चहल पहल रही। दिन में हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं शहर की चूड़ी गली व ब्यूटी पार्लर भी पहुंचीं।
तथ्य
शाम को चंद्र दर्शन कर पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा व्रत
पति के दीर्घायु के लिए पूजा की, बच्चों ने आतिशबाजी छुड़ाई
दिन में हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रयास छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मिशन साहसी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। जीएल कनौजिया, डान एंड डोना, नेशनल गर्ल्स, जेड एच खान, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आदि में कैंप लगाये गए। जहां छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए ताइक्वांडो का अभ्यास कराया गया। लक्ष्मी चंदेल ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। जिला छात्रा प्रमुख प्रिया गुप्ता ने भी छात्राओं को बिना संकोच किए अपनी समस्या को अपने परिजनों को बताने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जोहरा फातिमा, अपूर्वा सक्सेना, प्रशंसा गुप्ता, पायल गुप्ता, श्रेया गुप्ता, धीरेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।