पछुआ से दिन का पारा चढ़ा, रात का गिरा
पारा 1.2 डिग्री चढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : बारिश के बाद पछुआ हवा चली। इससे शनिवार को मौसम साफ रहा। इससे चटख धूप निकली। पारा 1.2 डिग्री चढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विशेषज्ञों ने धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान के कम होने के संकेत दिए है।
गुरुवार रात पांच मिमी बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। रात का तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को पारा दिन का तापमान तो धूप से 1.2 डिग्री उछलकर 20.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन रात में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। आर्द्रता 97 व 75 फीसद पर स्थिर रही।
कोहरा रोकेगा रफ्तार
बैरोमीटर रीडिग 10 मिलीवार रह गई। मौसम विशेषज्ञों ने मौसम के साफ रहने का संकेत माना है। कोहरा गिरने के आशंका जताई।
तुलनात्मक तापमान व आर्द्रता पर एक नजर
दिनांक : न्यूनतम - अधिकतम - आर्द्रता
दो दिसंबर : 8.8 - 22.3 - 89, 58
तीन दिसंबर : 12.0 - 19.3 - 97, 75
चार दिसंबर : 9.5 - 20.5 - 97, 75