47.4 मिमी घटी बारिश, दो डिग्री चढ़ा पारा
शाहजहांपुर : मौसम का बदला मिजाज खतरे का संकेत दे रहा है। साल भीतर तापमान में दो डिग्री सेल्सियस औसत
शाहजहांपुर : मौसम का बदला मिजाज खतरे का संकेत दे रहा है। साल भीतर तापमान में दो डिग्री सेल्सियस औसत तापमान में वृद्धि तथा 47.4 मिमी बारिश में गिरावट से मौसम वैज्ञानिक भी ¨चतित है। डेढ़ दशक में मौसम बदलाव के डरावने संदेश के बाद अब जून माह के आंकडे बेहद चौंकाने वालो रहते है। जनवरी से 20 जून तक तापमान में वृद्धि तथा आर्द्रता व बारिश में रिकार्ड कमी दर्ज की गई है।
इस वर्ष आसमान में बादलों से ज्यादा धुंध का असर रहा। बादल आने के बाद जल्द ही ओझल होते रहे। इससे जून में अब तक प्री मानसून बारिश भी नहीं हुई। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में 43 डिग्री के पार हो चुका है। न्यूनतम पारा भी 31.2 डिग्री सेल्सियस के उच्च ¨बदु पर तक पहुंच चुका है। जबकि नमी फीसद गत वर्ष के सापेक्ष तेजी से घटा है।
गर्मी का कर्फ्यू, बाजार में सन्नाटा
मंगलवार को दोपहर गर्मी का कर्फ्यू रहा। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तेज धूप से लोग बेहाल हो गए।
24 घंटे भीतर अधिकतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। वायुमंडल की आर्द्रता में भी गिरावट आ गई। सुबह की नमी घटकर 70 के सापेक्ष 67 तथा शाम की आर्द्रता 43 के सापेक्ष 33 फीसद पर आ गई। नमी में गिरावट खतरे का संकेत है।
सबील लगाकर बांटा शर्बत
भीषण गर्मी को देख लोगों ने जगह जगह प्याऊ लगवाए। हालांकि तमाम लोगों ने जेठ के मंगल के उपलक्ष्य में शीतल व मीठा जल पिलाया। टाउनहाल, केरूगंज, जिला अस्पताल, स्टेशन रोड पर प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं ने आग्रह के साथ शीतल जल पिलाया। रेलवे स्टेशन पर सीनियर सिटीजन की ओर से प्याऊ लगवाया गया।
दस दिन के अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) तथा आर्द्रता (फीसद में) पर एक नजर
दिनांक : तापमान - आर्द्रता
19 जून : 40.2 - 70
18 जून : 38.8 - 68
17 जून : 39.2 - 62
16 जून : 37.7 - 70
15 जून : 38.8 - 62
14 जून : 39.5 - 54
13 जून : 40.0 - 63
12 जून : 42 - 65
11 जून : 40. - 71
10 जून : 37.9 - 70
9 जून : 38.2 - 65
8 जून : 39.6 - 64
एक जनवरी से 20 जून तक की कुल बारिश (मिमी में)पर एक नजर
वर्ष - बारिश
2015 - 11.2
2016 - 5.0
2017 - 62.6
2018 - 15.2