यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahjahanpur News: लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, बांधों से छोड़ा गया पानी, बाढ़ चौकियां अलर्ट
पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार मानसूनी वर्षा हो रही है। इससे नदियों के साथ बांधों का भी जलस्तर बढ़ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : लगातार वर्षा से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को गंगा, रामगंगा गर्रा नदी में बांधों से भी पानी छोड़ा गया। इससे जनपद में बाढ़ की संभावना प्रबल होने लगी है। प्रशासन ने लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देख बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
पहाड़ों से लेकर मैदान तक लगातार मानसूनी वर्षा हो रही है। इससे नदियों के साथ बांधों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। बांधों पर पानी का दबाव सीमित रखने के लिए नदियों में पानी छोड़े जाने का क्रम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी में 20307 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
जबकि रामगंगा में हरेली बैराज से 456, खो बैराज से 10343, फीफा बैराज से 50, ढेला बैराज से 400, कोसी नदी से 14732 क्यूसेक समेत कुल 25981 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दियूनी बैराज से गंगा नदी में 619 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा दैवीय आपदा प्रभारी त्रिभुवन ने बाढ़ बचाव तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए सभी 69 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
