दो भाइयों के विवाद में चली गोली, बच्चे हुए घायल
जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ी तो छोटे ने तमंचे से भाई व भाभी के ऊपर फायर कर दिया।
जेएनएन, पुवायां, शाहजहांपुर : जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ी तो छोटे ने तमंचे से भाई व भाभी के ऊपर फायर कर दिया। वे दोनों तो बच गए, लेकिन उनके दो बच्चे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से बालक को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
सिधौली क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी गुरपाल ने कुछ दिन पहले गांव में जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर छोटा भाई नरपाल उससे नाराज चल रहा ािा। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। शुक्रवार को नरपाल सिंह शाम साढ़े चार बजे गुरपाल के घर गया और वहां मौजूद अपनी भाभी बीना को पीट दिया। उसके बाद जमीनी विवाद में चली गोली में दो बच्चे घायल, एक रेफरवह दोबारा वहां पहुंचा और घर के अंदर जाकर भाई व भाभी पर तमंचे से फायर कर दिया। वे दोनों तो साइड में हटने से बच गए, लेकिन गुरपाल के बेटे अक्षय के दांये पैर में गोली लग गई। पास में ही खड़ी बेटी महिमा भी छर्रे लगने से घायल हो गई। दोनों बच्चों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अक्षय मेडिकल कालेज रेफर भेज दिया गया। वहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
आरोपित भाग गया है। उसके घर में भी कोई नहीं मिला। बालक को बरेली रेफर किया गया है। बच्ची को छर्रे लगे हैं। मौके पर जा रहा हूं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
नवनीत कुमार नायक, सीओ