कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का फूंका पुतला
विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:25 PM (IST)
जासं, शाहजहांपुर : विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंककर उनके भगवा आतंकवाद को लेकर दिए बयान की निदा की। विश्व हिदू परिषद के महामंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पाकिस्तान से जो संबंध रहते है वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला सह संयोजक गोविद मिश्र, राजेंद्र, रामचंद्र दास, रजनीश मिश्र, हरीश प्रजापति, शेर सिंह, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें