पुलिस ने फूंकने से रोका प्रदेश सरकार का पुतला
सुरक्षा सुरक्षा नीतियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला मुख्य चौराहे पर फूंकने पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:12 AM (IST)
संस जलालाबाद : सुरक्षा सुरक्षा नीतियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला मुख्य चौराहे पर फूंकने पहुंचे। जहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय सचिव मुनिराज सिंह ने कहा कि लखनऊ में हिदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। उन्होंने लगातार हो रही घटनाओं की निदा की। इस मौके पर अíपत गुप्ता, विपिन सिंह, विवेक, बंटी, अमित, सुमित आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें