विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया बछड़ा, तिलहर में 15 मिनट रुकी ट्रेन; टला बड़ा हादसा

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:26 PM (IST)

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बछड़ा टकरा गया, जिससे ट्रेन को 15 मिनट के ...और पढ़ें

तिलहर रेलवे स्टेश नर बंदे भारत ट्रेन से पशु टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेन। जागरण

तिलहर रेलवे स्टेश नर बंदे भारत ट्रेन से पशु टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेन। जागरण

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर गुरुवार शाम को बड़ा हादसा होते हुए बचा। ट्रैक पर बछड़ा पहुंचने से वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में बछड़े की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सुरक्षा जांच के चलते ट्रेन को तिलहर स्टेशन पर 15 मिनट रोकना पड़ा। लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस तिलहर स्टेशन के पास पहुंचीं तो अप लाइन पर एक बछड़ा दौड़ता हुआ ट्रैक पर पहुंच गया।

रफ्तार अधिक होने से लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगा सके। जिस वजह से ट्रेन की टक्कर से उसकी मृत्यु हो गई। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। ट्रैक पर पड़े पशु के शव को हटवाकर ट्रैक क्लीयर कराया गया।

करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आरपीएफ के दारोगा दौलत राम मीणा ने बताया कि सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेन को 15 मिनट रोका गया था। ट्रैक साफ होने के बाद वंदे भारत को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। कराया गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में 'सुई' बनी काल: 7 दिन में 4 मासूमों समेत 5 की मौत, मेडिकल स्टोर वालों की मनमानी से सहमे लोग