विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी की पक्की सुरक्षा, अब हटाने से पहले सरकार को देनी होगी खबर

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:00 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल का शुभारंभ किया, जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा ...और पढ़ें

कार्यक्रम को संबोध‍ि त करते वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना

कार्यक्रम को संबोध‍ि त करते वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का हुआ शुभारंभ

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सेवा, पारदर्शिता और सुशासन के तहत रोजगार के अवसरों को नई दिशा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया गया। जिसको लेकर गांधी भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां लखनऊ के लोक भवन में हुए आयोजन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इस कार्यक्रम काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और पोर्टल, वेबसाइट तथा लोगो का शुभारंभ किया। गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि श्रमिकों के बैंक अकाउंट में सीधे मानदेय भेजा जाएगा।

उनके रुपयों से कोई कटौती नहीं होती। भविष्य की पूंजी प्राप्त होगी। कोई आउटसोर्स कंपनी निकाल नहीं सकेगी, पहले सरकार को बताना होगा। जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। ईएसई की धनराशि को बीमा के रूप में दिया जाएगा।

नशा मुक्त समाज के लिए श्रमिकों को भी जागरूक करने की जरूरत है। बोले इससे वह नशे से दूर रहेंगे। यदि हम इसको दूर रखेंगे और माहौल बनाएंगे तो सफलता जरूरी मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि ऐसी संगत पड़ जाए या सामाजिक दायरा ऐसा हो जाए तो जैसे दूरी बनानी चाहिए। खुशी और गम के माहौल में नशा करते है। कहा कि अब लोग इससे छुटकारा पाने के लिए भी दवा करते हैं। लेकिन इसकी जरूरत ही न पड़े ऐसा प्रयास हो।

इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, महापौर अर्चना वर्मा, नगर निगम समिति के उपाध्यक्ष वेदपाल मौर्य, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हाथों में चप्पल थाम दलदल से अर्थी ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन