विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: इधर बुलडोजर चल रहा था, उधर महिला खुद को आग लगा रही थी; अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हुआ हंगामा

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Fri, 29 Sep 2023 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2023 07:03 PM (IST)

UP News - छावनी क्षेत्र की भूमि को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हाे गई है। शुक्रवार ...और पढ़ें

अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हुआ हंगामा
अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हुआ हंगामा

HighLights

  1. छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
  2. प्रशासनिक अधिकारियों ने चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। छावनी क्षेत्र की भूमि को नगर निगम में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हाे गई है। शुक्रवार दोपहर बाद जिला प्रशासन व रक्षा संपदा कार्यालय बरेली के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। एक महिला ने अधिकारियों के सामने आग लगाने का प्रयास किया, जिस पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

नगर निगम में छावनी क्षेत्र का का हिस्सा भी शामिल किया जाना है। ऐसे में 15 दिन पहले कैंट पुलिस चौकी के सामने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

यह भी पढ़ें: Gyanvapi case: काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद पर 30 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई, तब तक जारी रहेगा ASI सर्वे 

ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद रक्षा संपदा बरेली के उप मंडल अधिकारी रामकुमार व नायब तहसीलदार अनुराग द्विवेदी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंच गए। जैसे ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। 

कूड़े के ढेर में भी लगा दी आग

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया ताे राजेंद्र की पत्नी रानी ने आग लगाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर में आग भी लगा दी। 

महिला पुलिसकर्मियों ने माचिस छीनकर सभी को हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की होने लगी। अधिकारियों की सख्ती के बाद विरोध जताने वाले शांत हुए।

यह भी पढ़ें: UP News: शौक का सितम- रील के क्रेज में किशोर की गई जान, रिकॉर्डिंग चालू थी और फाटक बंद था, तभी…