Move to Jagran APP

शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग

शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:16 PM (IST)
शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग
शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग

शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठनों की ओर से भी यात्रा निकालकर आजादी का जश्न मनाया गया। इसके अलावा तिरंगा वितरण व उसे सुरक्षित रखने के लिए लोगों को विभिन्न संगठनों की ओर से जागरूक भी किया गया। भारतीय युवा परिषद की ओर से बरेली मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज होते हुए शहीद उद्यान तक पहुंची। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामजी अवस्थी, प्रदेश महासचिव हितेश बघेला, जिलाध्यक्ष शोभित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश वर्मा, प्रदीप शर्मा, अतुल मौर्या आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बाजार में तिरंगा वितरित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, जिला महामंत्री नाजिम खान, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजीव राठौर आदि मौजूद रहे। बंडा में रविवार को ब्लाक प्रमुख डा. ओम प्रकाश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ढुकरी बुजुर्ग गांव से बंडा तक पहुंची। बृजेश सिंह, कृपाल सिंह, विनय सिंह, अमन सिंह, शंकर सिंह, आलोक शुक्ला, इमदाद हुसैन, विमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बजाज पब्लिक स्कूल मकसूदापुर से प्रधानाचार्य वीएस शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मीरानपुर कटरा में रविवार को समाज सेवी सगीर खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। फिरोज खान, विपिन मिश्रा, सचिन मिश्रा, कमलेश सक्सेना, दानिश कुरैशी, सज्जन खान आदि मौजूद रहे। अल्हागंज में विहिप की ओर से रविवार को बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरमैन राजेश वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा बस स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए हुल्लापुर चौराहे पहुंची। इस मौके पर अनुराग अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह, आलोक दीक्षित, आलोक गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, सुरजीत सिंह चौहान, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे। निगोही में कस्बे में समाजसेवी शाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू के नेतृत्व मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे के अशफाक नगर मुहल्ले से निकाली गई यह यात्रा अब्दुल कलाम नगर, आदर्श नगर, सदर बाजार रोड, थाना निगोही, हमजापुर चौराहा से होकर अशफाक नगर पहुंची। मौलाना तारिक, आरिफ हुसैन, इमरान खान आदि मौजूद रहे। वहीं उप्र व्यापार मंडल निगोही की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष डा. रीतराम कुशवाहा, नगर महामंत्री अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में हमजापुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। खुदागंज : मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। ज्योतिपुर मुहल्ले से निकाली गई यात्रा पक्का तालाब होते हुए बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। जहां माल्यार्पण किया गया। जमीर हसन अंसारी, समीम अनवर, अंसार हुसैन आदि मौजूद रहे। रोजा में बरनई मंडल की तिरंगा यात्रा का रविवार को आयोजन किया गया। सरसवा गांव से मगलीपुरवा, चरकुई, सिसौआ, कुआंडाडा, पंडरा सिकंदरपुर आदि गांवों से होते हुए यात्रा वापस बरनई गांव पहुंची। विधायक मानवेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा, सचिन शुक्ला, गौरव प्रजापति, अरुण गुप्ता, विमल कुमार सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे। पुवायां में चीनी मिल के कर्मचारियों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा चीनी मिल से शाहजहांपुर पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करनापुर, बितौनी आदि गांवों में पहुंचीं। जीएम दानवीर सिंह, दीपक कुमार, अविजित यादव, अम्बा प्रसाद आदि मौजूद रहे। कांट में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। धीरज अवस्थी के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। यहां पर लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के पीआरओ शशिमोहन अग्निहोत्री ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी, योगेश शर्मा, राममुरारी मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, शेखर पाठक, मुल्लू फौजी, सुखपाल शर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे। खुटार में जामा मस्जिद के इमाम शादाब खान मिस्बाही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद से यात्रा शुरू होने के बाद बंडा चौराहा तक पहुंची। इस मौके पर रशीद, मोहम्मद सरताज़, कयूम खान, मोहम्मद शकील, जीशान, फहीम, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने भी युवाओं के साथ आजादी का जश्न मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.