घंटों जाम से जूझते रहे अन्नदाता
रैली के दौरान यातायात व्यवस्था काफी खराब रही। रैली में आए अन्नदाता जाम से जूझे।
शाहजहांपुर: रैली के दौरान यातायात व्यवस्था काफी खराब रही। रैली में आए अन्नदाता जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस के कही भी इंतजाम दिखाई नहीं दिए। घंटों लोगों के जाम में फंसे रहे। चौराहों पर खड़ी पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
खासकर जीआईसी तिराहा से लेकर लोदीपुर होते हुए हथौड़ा चौराहा से अटसलिया क्रा¨सग तक सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। लोग जल्दी से जल्दी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना चाह रहे थे। इसी वजह से जिसकी जहां इच्छा हो रही थी अपने वाहन उल्टे सीधे लगा दिए। इसकी वजह से जाम की स्थित भयंकर हो गई। ट्रैफिक पुलिस का कोई भी कर्मचारी इस रूट पर दिखाई नहीं दिया। अटसलिया क्रा¨सग से रोजा की रेलवे साइड की तरफ वाहन मुड़ गए। जबकि इस तरफ से वाहनों को जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं था। जाम में फंसे होने की वजह से काफी लोग कार्यक्रम स्थल पर समय से नहीं पहुंच पाए। रैली खत्म होने के बाद तो पहले से भी भयानक स्थिति हो गई। अपने-अपने वाहनों में सवार होकर लोग रवाना हुए। अटसलिया क्रा¨सग से हथौड़ा चौराहा तक जाम ने विकराल रूप ले लिया। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। कई लोग वाहन छोड़कर पैदल चल दिए।