Move to Jagran APP

सिलिंडर का विवाद था, तिरंगा यात्रा में करा दिया बवाल

तिलहर (शाहजहांपुर) : कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद थमा नहीं था, कुछ खुराफातियों ने ति

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 10:29 PM (IST)
सिलिंडर का विवाद था, तिरंगा यात्रा में करा दिया बवाल
सिलिंडर का विवाद था, तिरंगा यात्रा में करा दिया बवाल

तिलहर (शाहजहांपुर) : कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद थमा नहीं था, कुछ खुराफातियों ने तिलहर में माहौल बिगाड़े की कोशिश की। सिलिंडर के पुराने विवाद को लेकर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल करा दिया। यात्रा में शामिल ¨हदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं को अचानक पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने वहां खड़े एक युवक पर पत्थर मारने का आरोप लगाया। शुरुआत कहासुनी से हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस मौजूदगी में हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए। हंगामे के बीच गुस्साए कार्यकर्ता व भाजपा नेता थाने पहुंचे और हंगामा किया। किसी तरह मामला संभाला गया।

loksabha election banner

कासगंज में हुई ¨हसा में मारे गए चंदन गुप्ता को श्रद्धाजंलि देने के लिए विश्व ¨हदू परिषद के जिला सहमंत्री सुरेश शर्मा पप्पू के नेतृत्व में ¨हदू युवा वाहिनी की पूर्वी तिराहे से शहीद कुटी तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा जब बिरियागंज क्षेत्र स्थित एक हेल्थ क्लब के पास पहुंची, तो एक पत्थर युवा वाहिनी के नगर मंत्री गोविंद को जा लगा। वे घायल हो गए। यह देख कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पत्थर फेंकने के आरोप में हेल्थ क्लब के अंदर घुसे ब्रजेश निवासी ग्राम धनकपुर को पकड़ लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर ब्रजेश पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में युवा वाहिनी के महामंत्री प्रद्युम्न द्विवेदी भी घायल हो गए। पुलिस ने गणमान्य लोगों की मदद से किसी तरह स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली लाया गया। इस बीच तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता व भाजपा नेता भी पहुंच गए। जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर एसपी केबी ¨सह, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एडीएम वित्त सर्वेश कुमार, एसडीएम सत्यप्रिय ¨सह कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की, जिसके बाद पूरा मामला ही अलग निकला। ब्रजेश सिलिंडर बेचने का करता है। इसका यात्रा में शामिल गोविंद से विवाद हो चुका था। आज वे इसी मुद्दे पर भिड़े जिसे तूल देने का प्रयास किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.