भैंस चराने गया किशोर नदी में डूबा
भैंस चराने गया किशोर गंगा नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी देर तक तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
जेएनएन, कलान : भैंस चराने गया किशोर गंगा नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी देर तक तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कलान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहानाबाद खमरिया के मजरा पिडारा उत्तर निवासी मटरू का बेटा शिवांक भैंस लेकर गंगा नदी किनारे चराने गया था। साथ में गांव के ही दो अन्य साथी भी थे। भैंसों को लेकर तीनों गंगा नदी के दूसरी साइड में जा रहे थे। शिवांश भैंस की पूछ पकड़कर नदी पार कर रहा था उसी समय वह डूब गया। हाथ से पूछ छूटने पर शिवांश गहरे पानी में चला गया। साथियों ने जब शोर शराबा मचाया तो आस-पास खेतों में काम कर रहे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया गोताखोरों को गंगा में उतारा है। लगातार उसकी तलाश की जा रही है।