Move to Jagran APP

ससुर पर भी लगा चुकी दुष्कर्म का आरोप

सूरज के पिता भगवान ¨सह ने बताया कि शादी के बाद ही सुनीता का चाल चलन ठीक नही रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 11:23 PM (IST)
ससुर पर भी लगा चुकी दुष्कर्म का आरोप

शाहजहांपुर : सूरज के पिता भगवान ¨सह ने बताया कि शादी के बाद ही सुनीता का चाल चलन ठीक नहीं था। उसने एक बार उन पर भी दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया था। वह पुलिस में शिकायत करने जा रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह से उसको समझाकर मामला शांत किया था। इसके बाद ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह गांव में नहीं रहेंगे। उनके पास सत्तर बीघा जमीन थी जिसको तीन बेटे में बांट दी थी। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी में रहने चले गये थे।

loksabha election banner

खुद ही फंस गई अपने खेल में

सुनीता ने सूरज के गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिखावे के लिये वह बार-बार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाती रही। उसके बार-बार चक्कर लगाने पर अधिकारियों ने थाना पुलिस की फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस अपनी फार्म में आई। पहले मुखबिरों की मदद ली। बाद में सुनीत के मोबाइल की काल डिटले निकलवाई। जिसमें सबसे ज्यादा बाद उसकी हरिओम से बात हुई। इसी के बाद वह पुलिस के शिकंजे में फंस गई।

पहले भी हो चकी है ऐसी घटनाएं

- मूल रूप से कानपुर के रहने वाले शिक्षक प्रभाकर मिश्रा मिर्जापुर के ढाई गांव में एक स्कूल के प्रधानाचार्य थे। प्रभाकर छोटू उर्फ विजय प्रताप ¨सह के मकान में रहते थे। छोटू के प्रभाकर की पत्नी शिल्पी उर्फ माया से अवैध संबंध हो गये। इसी वह जनवरी माह में अचानक गायब हो गये थे। उनकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके शव टैंक में छिपा दिया था। जो कि बाद में बरामद हुआ। जिसमें दोनों आरोपित को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजा था।

- चौक कोतवाली क्षेत्र में मुहल्ला खलील शर्की में करीब आठ साल पहले एक रिक्शा चालक की उसकी पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पति का शव कमरे में ही दफन कर दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.