Move to Jagran APP

दोपहर बाद बादलों को भेद निकले सूर्य देव

शनिवार को मानो सूर्यदेव और बादलों के बीच संघर्ष रहा। आसमान में ऊंचाई पर छाए बादल दोपहर दो बजे तक सूर्यदेव का रास्ता रोके रहे। करीब सवा दो बजे बाद बादल छटने शुरू हुए। ढाई से तीन बजे के करीब सूर्य देव बादलों को भेद कर प्रकट हुए। इससे दिन का पारा 3.5 डिग्री उछल कर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM (IST)
दोपहर बाद बादलों को भेद निकले सूर्य देव
दोपहर बाद बादलों को भेद निकले सूर्य देव

जेएनएन, शाहजहांपुर : शनिवार को मानो सूर्यदेव और बादलों के बीच संघर्ष रहा। आसमान में ऊंचाई पर छाए बादल दोपहर दो बजे तक सूर्यदेव का रास्ता रोके रहे। करीब सवा दो बजे बाद बादल छटने शुरू हुए। ढाई से तीन बजे के करीब सूर्य देव बादलों को भेद कर प्रकट हुए। इससे दिन का पारा 3.5 डिग्री उछल कर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

इस सप्ताह की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज पल पल बदलता रहा। दो दिन न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के बाद बुधवार को बादलों की वजह से दस डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। दिन का तापमान दूना रहा। इसके बाद न्यूनतम तापमान को 9 व 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन दिन के तापमान में उतार चढाव दर्ज हुआ। गुरुवार को 20.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आ‌र्द्रता भी 100 फीसद दर्ज की गई। शनिवार सुबह कोहरे की वजह से 97 फीसद नमी दर्ज की गई।

वायुदाब गिरा, बादल बरकरार

शनिवार सुबह वायुदाब में 10 मिलीबार की गिरावट दर्ज हुई। शाम को 20 मिलीबार पारा गिर गया। उप्र. गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि ऊंचाई के बादलों की वजह से कोहरा और गहराएगा। नमी बरकरार रहेगी। धूप का प्रभाव कम रहेगा।

पशु पक्षी भी बेहाल

सर्दी के प्रकोप से आम जनजीवन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। कई पशु पक्षी एक दूसरे से सटे बैठे नजर आए। बंदर भी झुंड में बैठे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. रोवित कुमार ने 27 जुलाई तक मौसम नम रहने की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.