विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार पलटने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन घायल; शाहजहांपुर में हुआ हादसा

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2026 12:26 PM (IST)

होली पर घर आए सौरभ अपने चचेरे भाई-बहन हर्षित, आदित्य और स्वाति के साथ जलालाबाद जा रहे थे। इस हादसे में तीनों घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मदनापुर-बुधवाना मार्ग पर रविवार को कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नोएडा की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ पाल की मृत्यु हो गई। उनके दो चचेरे भाई हर्षित, आदित्य व बहन स्वाति घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सौरभ होली पर मदनापुर घर आए थे

सौरभ होली पर मदनापुर घर आए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने चचेरे भाई-बहन के साथ कार से जलालाबाद की ओर जा रहे थे।बुधवाना मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। जिससे सौरभ की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

खेत पर काम करने वाले ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला

खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने चारों को कार से बाहर निकाला। घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कार गति तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलटी है। घायलों की हालत सामान्य है।