विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीप्रीत को खोजने वाले को एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 10:44 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हनीप्रीत को ढूंढने के लिए ईनाम देने वाले पोस्टर जगह-जगह पर लगे हैं। शाहजहांपुर में ...और पढ़ें

हनीप्रीत को खोजने वाले को एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित
हनीप्रीत को खोजने वाले को एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित

शाहजहांपुर (जेएनएन)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की सबसे खास राजदार हनीप्रीत की खोज में हरियाणा तो लगी ही है, उसके साथ डेरा से जुड़े लोगों को भी उसकी बेहद तलाश है। डेरा सच्चा सौदा के लोग हनीप्रीत की खोज में लगे है, इसके साथ ही उन्होंने हनीप्रीत को खोजकर लाने वाले को एक लाख रुपए ईनाम भी देने की घोषणा की है। 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हनीप्रीत को ढूंढने के लिए ईनाम देने वाले पोस्टर जगह-जगह पर लगे हैं। दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। अब पुलिस को उसकी सबसे खास राजदार की तलाश है। राम रहीम के साथ ही उसके साथ साए की तरह रहने वाली कथित बेटी हनीप्रीत भी बेहद चर्चा में है।

मोस्ट वांटेड की लिस्ट में आ चुकी हनीप्रीत के नेपाल में होने की संभावना के बीच शाहजहांपुर में हनीप्रीत के वांटेड के पोस्टर जारी किए गए हैं। इसमें उस पर एक लाख का इनाम भी रखा गया है। शाहजहांपुर में समाज सेवक फकीरे लाल भोजवाल ने कई जगह पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने हनीप्रीत की सूचना देने वाले को एक लाख रुपया का इनाम देने का ऐलान भी किया है। उनका कहना है कि ऐसे बाबाओं ने देश का नाम खराब कर दिया है। इन बाबाओं की जगह जेल की सलाखों के पीछे है।

यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड हनीप्रीत तीन गाडिय़ों के साथ पहुंच गई नेपाल

उनका कहना है कि जो शख्स हनीप्रीत सिंह की पुख्ता सूचना देगा उसको वह एक लाख रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इनाम चेक या नगद में देंगे। सूचना देने वाला शख्स जैसे चाहे मुझसे इनाम ले सकता है।

यह भी पढ़ें: बाबा राम रहीम के सीक्रेट अड्डे पर नेपाल पहुंची हनीप्रीत!

उनका मानना है कि राम रहीम की कथित बेटी ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है, उसकी गिरफ्तारी जरूरी है। फकीरे लाल भोजवाल का कहना है कि सबसे पहले राम रहीम के खिलाफ मैंने आवाज उठाई थी। मेरी आवाज उठाने का कोई फायदा नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें: यूपी एटीएस के रडार पर हैं कई कांग्रेसी दिग्गज

आज राम रहीम को अपनी करनी की सजा मिली है। कई दिन से राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत फरार चल रही है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही। मेरे पोस्टर से पुलिस को मदद मिलेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।