रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम
रामलीला मैदान पर राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 12:46 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 12:46 AM (IST)
जलालाबाद : रामलीला मैदान पर राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। आखिर में सत्य की असत्य पर विजयी हुई। लंका पर विजयी प्राप्त कर भगवान श्रीराम माता सीता को लेकर वापस अयोध्या लौट जाते है। जहां उन्हें भरत राजगद्दी सौंप देते है। आयोजकों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर लोगों को भी सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों की तादाद में लोग रामलीला मैदान पर लीला का मंचन देखने पहुंचे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें