विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur : घर के बाहर युवक के कनपटी पर मारी गोली; बाबूजई मुहल्ले में हुई घटना- बाइक से आये थे बदमाश

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 13 Aug 2023 09:40 PM (IST)

इसके बाद दोनों बाइक से चले गए। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। स्वजन घायल को राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे ...और पढ़ें

Shahjahanpur : घर के बाहर युवक के कनपटी पर मारी गोली; बाबूजई मुहल्ले में हुई घटना
Shahjahanpur : घर के बाहर युवक के कनपटी पर मारी गोली; बाबूजई मुहल्ले में हुई घटना

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : शहर के बाबूजई मुहल्ला निवासी शोएब पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह स्वजन के साथ अपने घर आये थे। रविवार को वह पत्नी के साथ कहीं गए थे। शाम करीब आठ बजे वापस घर जाते समय घर से चंद कदम दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश मिल गए।

एक ने शोएब के कनपटी पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद दोनों बाइक से चले गए। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। स्वजन घायल को राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शोएब को सोमवार को वापस पंजाब जाना था। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।