Move to Jagran APP

मंडल में लागू हुआ शाहजहांपुर का धान खरीद मॉडल

लेखपालों की मदद से छोटे किसानों से धान खरीद का मॉडल अत्यंत प्रभावी रहा। इससे जनपद के 2103 गावों के 3927 किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर 1.22 लाख क्विंटल धान बिक्री कर प्रति क्विंटल 1868 रुपये समर्थन मूल्य पाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:45 PM (IST)
मंडल में लागू हुआ शाहजहांपुर का धान खरीद मॉडल
मंडल में लागू हुआ शाहजहांपुर का धान खरीद मॉडल

जेएनएन, शाहजहांपुर : लेखपालों की मदद से छोटे किसानों से धान खरीद का मॉडल अत्यंत प्रभावी रहा। इससे जनपद के 2103 गावों के 3927 किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर 1.22 लाख क्विंटल धान बिक्री कर प्रति क्विंटल 1868 रुपये समर्थन मूल्य पाया। शासन की सराहना के बाद यह मॉडल मंडल के सभी जिलों में लागू कर दिया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रत्येक गांव से छोटे काश्तकारों की छटनी कर उनका धान सरकारी खरीद केंद्रों पर बिकवाने की व्यवस्था की थी।

loksabha election banner

डीएम का आदेश बना नजीर

संभागीय खाद्य नियंत्रक जोगिदर सिंह ने बरेली, पीलीभीत व बदायूं के जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समेत वहां के डीएम को पत्र लिखा। शाहजहांपुर का हवाला देते हुए लेखपालों के माध्यम से छोटे काश्तकारों की धान बिक्री कराने को कहा।

62 फीसद हो चुकी खरीद

जनपद में 37.50 लाख क्विंटल के सापेक्ष 23.50 लाख क्विटल की खरीद हो चुकी है। जो कि लक्ष्य का 62 फीसद है। गत वर्ष अब तक मात्र 21 लाख 972 क्विटल ही धान खरीदा गया था।

279 करोड़ का धान मूल्य भुगतान

जिले में 440 करोड़ के कुल बकाए के सापेक्ष 17 नवंबर तक का 279 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कुमार कमलेश पांडेय ने शेष भुगतान के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

छोटे काश्तकारों से खरीदे धान का ब्योरा

तहसील : कृषक संख्या - मात्रा क्विंटल में - गांव संख्या

पुवायां : 1047 - 38093.28 - 665

तिलहर : 1293 - 32161.05 - 493

सदर : 1088 - 35185.34 - 600

जलालाबाद : 221 - 6871.87 - 189

कलान : 278 - 9711.20 - 156

कुल योग : 3927 - 122022.74 - 2103

वर्जन

अभियान चलाकर पांच से 40 क्विंटल वाले छोटे काश्तकारों का पहले धान तौलवाने से बड़ी राहत मिली। आरएफसी ने मंडल स्तर पर भी यह व्यवस्था लागू कर दी। यह मॉडल गेहूं खरीद में लागू रहेगा।

इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.