Move to Jagran APP

पहली दिवाली हैप्पी बनाएगा नगर निगम

दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस पर्व पर कोई उपलब्धि या अमूल्य उपहार मिले तो उल्लास शहर भर में दिखेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 07:45 PM (IST)
पहली दिवाली हैप्पी बनाएगा नगर निगम
पहली दिवाली हैप्पी बनाएगा नगर निगम

शाहजहांपुर :दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस पर्व पर कोई उपलब्धि या अमूल्य उपहार मिले तो उल्लास बढ़ जाता है। यही उल्लास शहर भर में दिखेगा, जब नगर निगम बनने के बाद शाहजहांपुर पहली दिवाली मनाएगा। शहर को स्वच्छता और रोशनी की जगमगाहट का तोहफा देने के लिए निगम और जिला प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी इन पलों में शामिल होंगे। तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त की गई है।

loksabha election banner

होर्डिग बताएंगे कुछ खास यह दिवाली

दीपावली पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसकी कमा खुद डीएम अमृत त्रिपाठी ने संभाली है। शहर के चौराहे, तिराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगम की तरफ से होर्डिग लगवाए जा रहे हैं। सफाई को प्रेरित करने और मानकों की जानकारी देने वाले यह होर्डिग बताएंगे कि कुछ खास है इस बार दिवाली।

कोई खामी न रहे इसके लिए डीएम, नगर आयुक्त हर टीम को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही, शहर में भ्रमण कर व्यवस्था भी परख रहे हैं।

पेयजल से लेकर प्रकाश तक भरपूर

निगम की तैयारी है कि इस बार न पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हो और न ही प्रकाश व्यवस्था बाधित हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। शिकायत आते ही, निगम की टीम मुहल्ले या उस स्थान पर पहुंचेगी और निस्तारण करेगी। 11 नवंबर को स्वच्छता रैली की तैयारी

शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करने और उनके भी कर्तव्यों की जागरूकता के लिए 11 नवंबर को स्वच्छता रैली का आयोजन होगा। रैली शहीद द्वार से प्रारंभ होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए ही आठ से 11 नवंबर तक निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त किए गए हैं।

सम्मानित होंगे विजेता

रैली के साथ ही सम्मान समारोह होगा। स्वच्छता मुहिम में सराहनीय भूमिका निभाने वाले संगठन, व्यापार मंडल, कर्मचारियों को भी इसी दिन सम्मानित किया जाएगा। फोटो : 6एसएचएन 1

यह नगर निगम के लिए खास अवसर है। त्योहार व स्वच्छता के मद्देनजर अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-विद्याशंकर ¨सह, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.