Move to Jagran APP

खुटार ने मारी बाजी, शाहजहांपुर वाले पिछड़े

शाहजहांपुर : मतदान को लेकर शाहजहांपुर नगर पालिका के मतदाता एक बार फिर से फिसड्ड

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 11:33 PM (IST)
खुटार ने मारी बाजी, शाहजहांपुर वाले पिछड़े
खुटार ने मारी बाजी, शाहजहांपुर वाले पिछड़े

शाहजहांपुर : मतदान को लेकर शाहजहांपुर नगर पालिका के मतदाता एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए। जबकि खुटार व अल्हागंज जैसी नगर पंचायतों के मतदाताओं ने दिखा दिया कि उनके लिए मतदान का कितना महत्व है। सुबह से जो बूथों पर लाइनें लगना शुरू हुईं तो मतदान समाप्ति तक लगी रहीं। जबकि शहर में वोटरों को घर से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही कारण रहा कि शहर में मतदान का प्रतिशत अन्य निकायों की अपेक्षा कम रहा। किस तरह कहां घटा और बढ़ा मतदान का प्रतिशत एक रिपोर्ट -

loksabha election banner

सुबह नौ बजे - अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह ठंड कम थी। हालांकि मतदान आधा घंटा देरी साढ़े सात बजे शुरू किया गया था। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं थीं। शुरूआती डेढ़ घंटे में 12.7 फीसद मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 15 फीसद वोट पुवायां नगर पालिका में पड़े। हालांकि खुटार में सुस्ती दिखाई दी। यहां नौ बजे तक नौ फीसद मतदाता ही घरों से निकले। अन्य निकायों में स्थिति कुछ हद तक संतोषजनक रही।

पूर्वाह्न 11 बजे - धूप खिल चुकी थी। लोग नाश्ता करके घरों से बाहर निकले। मतदान केंद्रों पर लाइनें लंबी हुईं तो मतदान में भी तेजी आई। दो घंटे के बाद 15.52 फीसद लोगों ने मतदान किया। जिसके साथ ही मतदान प्रतिशत 27.59 पहुंच गया। जलालाबाद के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई। यहां मतदान प्रतिशत 40.75 पर पहुंच गया। खुटार में भी मतदान प्रतिशत में इजफा हुआ, लेकिन कांट में रफ्तार धीमी हो गई। यहां मतदान प्रतिशत 21.5 पहुंच पाया।

अपराह्न 1 बजे - मतदान केंद्रों के बाहर लाइन लंबी हो चुकी थी। बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा था। पुवायां में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा यहां पर 51.40 फीसद ने मतदान किया।जबकि शाहजहांपुर नगर पालिका के मतदाता घरों पर आराम फरमाते रहे। नतीजतन यहां मतदान प्रतिशत में 14 फीसद ही बढ़ोत्तरी हुई, जिससे प्रतिशत 38.50 फीसद ही पहुंचा। कांट में भी ज्यादा इाजाफा नहीं हुआ।

तीन बजे : इन दो घंटे में पुवायां ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मतदाता लाइन लगाकर वोट डालते नजर आए। यहां मतदान प्रतशित 63.67 पर पहुंच गया। शाहजहांपुर नगर पालिका के मतदाता इस समय तक घरों से नहीं निकले। जिस कारण मतदान का प्रतिशत बामुश्किल पांच फीसद बढ़कर 43.64 पर ही पहुंचा पाया। जबकि अन्य निकायों में मतदान ने तेजी पकड़ी। जिसको लेकर शाहजहांपुर नगर पालिका के प्रत्याशी परेशान नजर आए।

पांच बजे : मतदान समाप्त होने से पहले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जोर पकड़ा। मतदाताओं को घरों से निाकलकर बूथों तक लाने की कवायद शुरू की। शाहजहांपुर नगर पालिका का मतदान प्रतिशत लगभग साढ़े नौ प्रतिशत बढ़कर 53.05 पहुंचा, लेकिन अन्य निकायों के मुकाबले यह कम था। चार घंटों से बढ़त बनाए पुवायां में भी गति धीमी हो गई। जबकि खुटार में 72.73 फीसद मतों से सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

वोटर मीटर : इस तरह हुआ मतदान

-----------

नगर निकाय नाम : 9 बजे - 11 बजे - एक बजे - तीन बजे - पांच बजे

नगर पालिका परिषद शाहजहांपुर : 11.5 - 24.63 - 38.50 - 43.64 - 53.05

नगर पालिका परिषद जलालाबाद : 13.7 - 40.75 - 50.10 - 60.73 - 65.60

नगर पालिका परिषद तिलहर : 11.80 - 27.06 - 44.30 - 56.0 - 65.46

नगर पालिका परिषद पुवायां : 11.5 - 35.72 - 51.40 - 63.67 - 70.94

नगर पंचायत रोजा : 14.7 - 28.72 - 42.30 - 53.0 - 58.59

नगर पंचायत कांट : 11.5 - 21.5 - 39.0 - 46.0 - 69.86

नगर पंचायत कटरा : 09.0 - 34.39 - 51.5 - 56.73 - 62.16

नगर पंचायत खुदागंज : 13.75 - 32.73 - 42.20 - 62.47 - 65.70

नगर पंचायत खुटार : 14.5 - 32.64 - 51.0 - 60.50 - 72.73

नगर पंचायत अल्हागंज : 13.64 - 29.14 - - 72.51

---------

जिले का मतदान : 12.7 - 27.59 - 46.89 - 55.91 - 59.02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.