थानों के चक्कर काटने से मिला छुटकारा! शाहजहांपुर में हर महीने 1800 से ज्यादा शिकायतें घर बैठे दर्ज
शाहजहांपुर में अब थानों के बजाय घर बैठे ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनकी संख्या हर महीने 1800 से ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
60 से अधिक शिकायतें हर दिन पुलिस ऑफिस पहुंच रहीं
85 से अधिक शिकायतें तहसील स्तर के थानों में हर माह पहुंच रहीं
50 से अधिक शिकायतें अन्य थानों में हर दिन पहुंच रहीं।
अजयवीर सिंह, शाहजहांपुर। कभी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग थाने-चौकी के चक्कर लगाते थे। कई बार तो एक ही शिकायत के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। ज्यादातर समस्याएं घर बैठे ही निस्तारित हो रही हैं। इस कारण थानों में भीड़ भी कम हुई है।
जिले के 23 थानों में हर माह औसतन 1400 से अधिक शिकायतें पहुंच रहीं हैं, जबकि आनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों की संख्या 1700 से 1800 तक हर माह पहुंच रही हैं। यानी अब थाने जाने के बजाय घर बैठे ही लोग अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा रहे हैं।
ऑनलाइन जो शिकायतें दर्ज हो रही हैं उनमे शराब पीकर मारपीट, पारिवारिक कलह व रास्ता निकास से संबंधित ज्यादा रहती हैं। पारिवारिक कलह से संबंधित मामलों में शिकायत करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है।
पारदर्शी ढंग से शिकायतों का निस्तारण हो इसके लिए एसपी सौरभ दीक्षित ने सभी सर्किल के सीओ को प्रतिदिन कम से कम एक व थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर अनिवार्य रूप से दो शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने बताया कि निस्तारण की आख्या पोर्टल पर अपलोड होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है, जिससे पुलिस की जवाबदेही तय हो रही है और लोग का पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है। वह समय-समय पर खुद भी इसकी समीक्षा करते हैं।
चार पोर्टल बने माध्यम
पुलिस विभाग में लोग की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख पोर्टल की व्यवस्था की है, जहां से घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
ऑनलाइन शिकायत पोर्टल जिसमें पुलिस की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनता दर्शन पोर्टल के माध्यम से लखनऊ स्तर पर की गई शिकायतें सीधे जनपद के अधिकारियों को भेजी जाती हैं।
जोन स्तर पर गोरखपुर में संचालित पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निगरानी एडीजी स्तर से की जा रही है। इसके अलावा पीजी यानी जनसुनवाई पोर्टल पर भी आनलाइन शिकायतें दर्ज होती हैं।
शत-प्रतिशत निस्तारण
डायल 112 की यदि बात करें तो अप्रैल से अब तक 83 हजार 937 शिकायतें दर्ज हुईं। शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कराया गया है।
